
परिवार के साथ खांडवा पहुंचे सी एम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने परिवार सहित खंडवा पहुंचे। साथ ही इन्होने नर्मदा जी की आरती भी की। इस दौरान शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री की यह यात्रा आधिकारिक कार्यों के साथ-साथ निजी कारणों से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अपने परिवार के साथ खंडवा जिले की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने गुरु विवेक जी की उपस्थिति में मां नर्मदा का विधिवत पूजन एवं आरती की।
मुख्यमंत्री यादव अपने गुरु विवेक मिश्र की नर्मदा परिक्रमा के समापन समारोह में भाग लेने के लिए ओंकारेश्वर आए थे। इस दौरान उन्होंने नर्मदा पूजन किया और आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के साथ-साथ ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर के धार्मिक सौंदर्यीकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने तीर्थस्थल पर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ इन परियोजनाओं की समीक्षा की।
हेलीपैड पर संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने मुख्यमंत्री यादव का स्वागत किया। ओंकारेश्वर दौरे के बाद वे झाबुआ जिले में आयोजित भोंगर्या उत्सव में सम्मिलित होंगे, इसके पश्चात वे बड़वानी जिले के पानसेमल ब्लॉक में आयोजित राजकीय भोंगर्या हाट में भी भाग लेंगे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने परिवार सहित खंडवा पहुंचे। साथ ही इन्होने नर्मदा जी की आरती भी की। इस दौरान शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री की यह यात्रा आधिकारिक कार्यों के साथ-साथ निजी कारणों से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।