
रिहायशी इलाके में आया तेंदुआ दहशत में ग्रामीण
छतरपुर/जिले के खजुराहो एयरपोर्ट के पास मौजूद टिकरी गांव में तेंदुओं की दहशत से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों ने पहाड़ी पर दो तेंदुओं को दौड़ते और छलांग लगाते हुए देखा। इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया पहाड़ी के पास रहने वाले कई परिवारों ने डर के मारे अपने घरों में ताले लगा दिए हैं। वे अब खेतों में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी अरुण दुबे ने बताया कि उन्होंने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा।
गांव की एक आटा चक्की संचालक महिला ने बताया कि वह डर के कारण गेट बंद करके ही काम करती है। उन्हें बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीण रामनरेश के अनुसार, तेंदुए रोजाना आते हैं और गाय-भैंस के बछड़ों को अपना शिकार बनाते हैं छह महीने पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया था। पन्ना टाइगर रिजर्व का जंगल गांव के पास होने के कारण तेंदुए अक्सर भटककर यहां पहुंच जाते हैं। आवारा मवेशी इनका आसान शिकार बन रहे हैं।
आपको बता दे कि 6 महीने पहले भी इसी इलाके में तेंदुए को देखा गया था। गांव के पास ही पन्ना टाइगर रिजर्व का जंगल है, जहां से भटककर ये तेंदुए आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। आवारा मवेशी भी इनका शिकार बन रहे हैं। वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।