मध्यप्रदेश

महाकाल को समर्पित कर गुलाल फिर की होली की शुरुआत

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर में सबसे पहले होली का त्योहार मनाया गया। सबसे पहले बाबा महाकाल को एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित किया गया। फिर पूजन के बाद महाकाल के प्रांगण में होलिका का दहन किया गया।

बता दें कि, हर साल सबसे पहले महाकाल मंदिर में होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार भगवान महाकालेश्वर को सिर्फ एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित किया गया। शक्कर की माला चढ़ाई गई। संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर परिसर में ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा ने विश्व में सबसे पहले प्रज्जवलित होने वाली कंडों व लकड़ी से निर्मित होलिका का विधिवत पूजन-आरती के बाद होलिका दहन किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button