राष्ट्रीय

महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओ को मिलेगी 2500 रूपये की आर्थिक सहायता -JP नड्डा

दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई थी।

साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को योजना हेतु बधाई भी दी
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। इससे 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए एक वर्ष के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अब हम पंजीकरण शुरू करेंगे और इस योजना को लागू किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। इससे 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है।

महिला समृद्दि योजना की पात्रता
1 . दिल्ली की महिला होना जरुरी
2 . आय 3 लाख से अधिक न हो
3 . आयु 18 से 60 वर्ष
4 . सरकारी पद पर न हो
5 . ई रजिस्ट्रशन आवश्यक

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button