राष्ट्रीय

करोड़ों महिलाओ का आशीर्वाद पा कर मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति बन गया – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 8 मार्च अंतराष्टीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वानसी बोरसी गांव में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की। संवाद के बाद पीएम मोदी ने रोड शो भी किया।
साथ ही पी एम मोदी ने अपने कार्यकाल में होने वाले महिला सशक्तिकरण हेतु किये गए कार्यो का भी जिक्र किया
pm ने कहा- मैं दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति हूं। क्योंकि, मेरे जीवन के खाते में करोड़ों माताओं-बहनों और बेटियों का आशीर्वाद जमा है। ये आशीर्वाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
pm मोदी ने तीन तलाक जैसी कुप्रथाओ का जिक्र करते हुए कहा की यह लाखों मुस्लिम महिलाओ केलिए जीवन दान साबित हुई है ‘मुस्लिम महिलाओं की मांग थी कि उन्हें सुरक्षा दी जाए तो मुस्लिम महिला (शादी में सुरक्षा का अधिकार) कानून, 2019 के तहत उनकी जिंदगी को बर्बाद होने से बचाया गया। जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू था तो वहां महिलाओं को कई अधिकारों से वंचित रखा गया था। अगर वे राज्य से बाहर शादी करतीं तो उन्हें संपत्ति में अधिकार नहीं मिलता था। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब उन्हें भी देश की अन्य महिलाओं की तरह समान अधिकार हैं।’
पीएम ने कहा- चाहे सामाजिक क्षेत्र हो या खेल का मैदान, महिलाएं देश के हर क्षेत्र में मौजूद हैं। 2014 के बाद से देश में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिला मंत्री, 2019 में पहली बार हमारी संसद में 78 महिला सांसद चुनी गईं हैं। कामकाजी महिलाओं को पहले सिर्फ 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश मिलता था। हमारी सरकार ने इसे 26 हफ्ते कर दिया है।

मोदी ने शनिवार को X पर पोस्ट किया- महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब महिला अचीवर्स पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी। 2020 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात महिला अचीवर्स ने संभाला था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button