
आज धर्म नगरी चित्रकूट में प्रियंका गांधी, महिलाओं से करेंगी संवाद
चित्रकूट : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को धर्म नगरी चित्रकूट पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। प्रियंका गांधी यहां पर रामघाट में कांग्रेस से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं व अन्य महिलाओं के साथ 1:30 बजे चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट पर “लड़की हूं लड़ सकती हूं “संवाद कार्यक्रम में रूबरू होंगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल होंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी ने लखनऊ की जनसभा के दौरान लड़की हूं-लड़ सकती हूं का नारा दिया था उनका इसी अभियान के तहत उनका महिलाओं के साथ संवाद होगा। वह अपने अभियान से महिलाओं को साथ जोडऩे के अभियान में लगी हैं। संवाद से पूर्व एक बजए प्रियंका गांधी रामघाट स्थित मत्स्यगयेन्द्रनाथ मंदिर और फिर 3:30 बजे कामदगिरि प्रमुख द्वार कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। हाल ही में प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत महिलाओं को 40 फीसदी नियुक्ति देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा सिंह पटेल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार की शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी धर्म नगरी पहुंच गए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल चित्रकूट में महिला संवाद करेंगी इस दौरान वह भगवान कामतानाथ मंदिर में जाकर पूजन भी करेंगी उनके संवाद कार्यक्रम और पूजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं ।उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटा हुआ है। रामघाट के किनारे व प्रमुख द्वार कामदगिरि मंदिर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। सतना एसपी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है । उधर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव दौरा कर लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा संवाद में पहुंचने की अपील कर रही हैं उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को बुलाया गया है।