
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में जालौन की नून नदी का किया जिक्र, अधिकारियों व स्थानीय लोगों मे खुशी का माहौल
जालौन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने जालौन से निकली नून नदी का भी जिक्र किया। जिसके जीर्णोद्धार को उन्होंने जनसहभागिता का एक अच्छा उदहारण बताया। पीएम द्वारा जनपद जालौन का जिक्र किये जाने पर यहां के लोगों में खासा उत्साह है। और वह पीएम का को धन्यवाद दे रहे हैं।
बतादें कि जालौन से निकली 87 किलोमीटर लंबी नून नदी यहाँ के किसानों की सिंचाई का प्रमुख साधन थी। लेकिन यह नदी अपना अस्तित्व खोती जा रही थी। इसको लेकर जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इसी वर्ष के मार्च माह में एक समिति का गठन कर नदी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमे अधिकारियों, कमर्चारियों, नरेगा मजदूरों के साथ-साथ आम लोगो ने इसके जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान किया। आज इस नदी के 55 किलोमीटर क्षेत्रफल का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। जिससे चार ब्लॉकों के 47 ग्राम पंचायतों के किसानों को फायदा मिल रहा है। नदी के जीर्णोद्धार की कहानी को पीएम ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में दोहराया। पीएम ने कहा कि यह नदी जालौन के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन थी। लेकिन धीरे- धीरे यह नाले में तब्दील होती जा रही थी। जिसके जीर्णोद्धार का यहाँ के लोगो ने बीड़ा उठाया और यह नदी अब अपने खोये हुए अस्तित्व को दोबारा पा चुकी है। जो कि जनसहभागिता का एक अच्छा उदाहरण है। पीएम द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जिले की नून नदी का जिक्र किये जाने से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। जिले के लोग पीएम को धन्यवाद दे रहे हैं।
रविकांत द्विवेदी, जालौन