खबर

राज्यसभा चुनाव के पहले रामबाई सहित कई विधायकों ने दिया कांग्रेस को झटका

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में अपने दोनों प्रत्याशी जिताने की कोशिश में जुटी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा – सपा और निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस के बजाय भाजपा की बैठक में जाकर अपना सन्देश साफ़ कर दिया है। भोपाल में भाजपा ने अपने विधायकों की बैठक और डिनर का आयोजन किया था।

बीएसपी विधायक रामबाई, संजीव सिंह कुशवाह, सपा विधायक राजेश शुक्ला निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा सुरेंद्र सिंह शेरा भी शामिल हुए और भाजपा मुख्यालय पहुंच गए .वहीं कांग्रेस की बैठक भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर हुई जिसमें कुछ विधायक शामिल नहीं हुए।

इनमें के पी सिंह ,, लक्ष्मण सिंह,, वीर सिंह भूरिया,, रवि जोशी ,बाल सिंह , हीना कांवरे शामिल नही हुए। विधायक कुणाल चौधरी कोरोना के कारण नहीं पहुंचे। हालाँकि कांग्रेस का दावा है कि जो विधायक नहीं पहुंचे उन्होंने अपनी समस्या पार्टी को बता दी थी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button