अशोकनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मलकीत सिंह संधु ने की आज भोपाल में दिग्विजय सिंह के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। मलकीत सिंह का बीजेपी के साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा था।
मलकीत सिंह पूर्व में बीजेपी में अहम पदों पर रह चुके है। बीजेपी के जिला महामंत्री और युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहने के साथ वो अशोकनगर जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके है। बीजेपी से मतभेदों के कारण वे सपाक्स पार्टी से मुगांवली विधान सभा सीट पर चुनाव लड चुके हैं। मलकीत सिंह को शिवपुरी विधायक यशोधरा सिधिंया का करीबी माना जाता है।
मलकीत सिंह को अशोक नगर वासी प्यार से चलती फिरती एम्बुलेन्स भी कहते है क्योंकि वो कहीं भी घटना दुर्घटना होने पर मरीज के हित मे तत्काल पुहंच मदद करते हैं।।
✍️अशोकनगर से विश्वास अगरिया की रिपोर्ट