करैरा: आईटीबीपी में मनाया जा रहा है वन महोत्सव

करैरा:  सपोर्ट वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल करैरा द्वारा इस वर्ष गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं महानिदेशालय आईटीबीपी के दिशा निर्देशों के अनुसार वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत वर्ष 2020 में 14 हजार नए पौधे वाहिनी परिसर, शासकीय विभागों एवं आमजन क्षेत्र में लगाए जाएंगे। वाहिनी के कमांडेंट ऋषभ कुमार के निर्देशन एवं राम भरत सिंह कुशवाहा द्वितीय कमान की देखरेख में आज वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य जवानों द्वारा कैंप परिसर तथा राममंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया आज किये गए बृक्षारोपण कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट गजेंद्र सिंह सोन, अशोक सिंह नेगी, डिप्टी कमांडेंट अभियंता जसवंत सिंह, देवेंद्र सिंह गुर्जर, असिस्टेंट कमांडेंट रविंद्र सिंह ,राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

✍️करैरा से नरेंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *