खबर

दक्षिणा में दिए 5.50 लाख के चूरन वाले नोट, पंडितजी ने किया हंगामा

सीतापुर: मामला थाना क्षेत्र के तेरवा मानिकपुर गांव का है। यहां यज्ञ के समापन पर यजमान ने दक्षिणा में पंडितों को चूरन वाले नोट थमा दिए। जब पंडितों को मामला समझ आया तो उन्होंने हंगामा काट दिया। मामले की जानकारी पुलिस को लगने पर जब तफ़्तीश की गई तो नोट नकली पाए गए जिनकी कीमत 5.50 लाख होती।
बहराइच के रुपईडीहा निवासी पुरोहित दिलीप पाठक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनको तेरवा मानिकपुर निवासी गीता पाठक ने अनुष्ठान करने के लिये बुलाया था। उनके साथ करीब 40 पंडित और 2 रसोइयों ने 11 दिन तक अनुष्ठान किया। गुरुवार को अनुष्ठान पूरा होने पर गीता पाठक ने पंडितों की विदाई में दक्षिणा के रूप में चूरण के नोट दान कर दिए। आरोपित गीता पाठक फरार बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया, अनुष्ठान में बहराइच जिले से 40 ब्राह्माण और खाना बनाने के लिए दो रसोईयों को बुलाया गया था। ब्राह्माणों से दो हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से यज्ञ का अनुष्ठान करना तय हुआ था। शुरुआत में अनुष्ठान नौ दिन का था, पर आयोजक के कहने पर अनुष्ठान 2 दिन और बढ़ाया गया। हिसाब में ब्राह्माणों के कुल रुपये नौ लाख दो हजार रुपये बने थे। गुरुवार को जब अनुष्ठान पूरा हुआ तो गीता पाठक ने ब्राह्माणों को पॉलीथिन व कपड़े में लपेट कर पैसे दे दिए। जब पॉलीथीन को खोलकर देखा तो उसमें चूरन वाले नोट भरे थे।

oppo a52 case https://www.charlieschalkdust.co.uk/product/10mg-pacha-mama-by-charlies-chalk-dust-salts-10ml-nic-salt-50vg-50pg-000201/ Nasty Juice e-liquid sale

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button