मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक और खुलासा किया है. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि सरकार को समर्थन दे रही बसपा की निलंबित विधायक राम बाई परिहार को पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह कल चार्टर विमान में भोपाल से दिल्ली लाए। हालाँकि दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया है कि पथरिया विधायक रामबाई मुख्यमंत्री कमलनाथ की बड़ी प्रशंसक हैं और वे भाजपा के साथ नहीं जाएँगी।
लेकिन दिग्विजय सिंह के इस खुलासे से मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई। खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह , पूर्व की शिवराज सरकार में खासे प्रभावशाली रहे ऐसे में उनका नाम भी इस मामले में आना कई और सवालों को जन्म दे गया। हालाँकि इस मामले में अब तक भूपेंद्र सिंह या रामबाई परिहार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।