झांसी – ललितपुर सीट पर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर लिया ये बड़ा निर्णय !

कांग्रेस पार्टी ने एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत झांसी सीट पे चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इसके तरह जन अधिकार पार्टी प्रदेश में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमे से पांच सीट झांसी , चंदौली, एटा , बस्ती और एक और सीट पर जन अधिकार पार्टी के सिम्बल पे चुनाव लड़ा जायेगा जबकि बाकी दो सीटों पर जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
इसी के साथ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की उम्मीदें दम तोड़ गईं।

वहीँ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उप्र की 7 सीटों पर उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। राजबब्बर ने रविवार को बताया कि मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद और जहां से मायावती या रालोद के जयंत चौधरी और अजीत सिंह चुनाव लड़ेंगे, वहां कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उप्र में सपा-बसपा और रालोद साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं। सपा ने मैनपुरी से मुलायम सिंह, कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल, और फिरोजाबाद से अक्षय यादव को टिकट दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *