हटा में कांग्रेस नेता की हत्या, बसपा विधायक रामबाई के और जिला पंचायत अध्यक्ष के परिजनों पे मुकदमा दर्ज

दमोह जिलेके हटा में कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे पर शुक्रवारकोबदमाशों ने धारदार हथियार सेहमला किया था।देवेंद्र 12 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। पुलिस ने मामले में पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई के पति गोविंद सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह देवेंद्र चौरसिया अपने बेटे के कांग्रेस कार्यालय जा रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।चौरसिया और उनके बेटे को हटा के नजदीकी अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया।यहांइलाज के दौरान कांग्रेस नेता की मौत हो गई। वहीं, बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

कांग्रेस नेता के परिजनों ने पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के पुत्र इंद्रपाल पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रमाबाई के पतिगोविंद सिंह,  जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के बेटे इंद्रपाल पटेल सहित कुल 7 लोगों पे मुकदमा दर्ज करे है

रुआती जांच में हमले का कारण राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा है। चौरसिया के परिजनों ने हमलावरों पर 4 लाख रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। 2014 में देवेंद्र चौरसिया ने बसपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था। चार दिन पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनके छोटे भाई की पत्नी लता चौरसिया जिला पंचायत सदस्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *