खबरराष्ट्रीय

मुकेश अम्बानी के घर जश्न का माहौल,खुशियों से सरोबार हुआ ‘एंटीलिया’

दोस्तों रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एक और बड़ी ख़ुशी का आगमन हुआ हैं, आपको बता दे की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं। उनकी शादी आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी।

आपको बता दे की ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी चार साल पहले मुंबई में हुई थी। मुकेश अंबानी के इस परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। वहीँ मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं।

ईशा अंबानी, आनंद पीरामल


आनंद पीरामल एक बिजनेसमैन हैं। वे पीरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के बेटे हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। अभी वे पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। आपको बता दे की आनंद पीरामल ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए हैं.. पहला- पीरामल ई-स्वास्थ्य और दूसरा पीरामल रिएल्टी। पीरामल ई-स्वास्थ्य एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button