
आस्था
सफाई कर्मी पूरन को भेंट की साईकिल
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पदस्थ सफाई कर्मी पूरन को मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय पाण्डेय तथा ओएसडी राजेश श्रीवास्तव ने साईकिल भेंट की और पुष्पगुच्छ प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी। समर्पित भाव से कार्य करने वाले पूरन सिंह मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ समस्त स्टाफ के प्रिय कर्मचारी हैं। एडिशनल एसपी आर.पी. पटेल, डीएसपी बी.एल. प्रजापति, प्रशांत सुमन, राजेश शर्मा तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।