ललितपुर। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से 02 अप्रैल 2021 को प्राप्त नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया गया है और अब यह राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मई 2021 को आयोजित की जायेगी। यह जानकारी देते हुये एडीजे (ई.सी.एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अजय पाल सिंह ने सभी वादकारियों से सूचित होने का आह्वान किया है।

📞9889199324